नई दिल्ली, जुलाई 27 -- महिंद्रा अपनी SUV लाइनअप को और एक्सपैंड करने की तैयारी में लगा है और कंपनी जल्द ही मार्केट में नए प्रोडक्ट्स लाने वाली है। XUV 7XO इन्हीं में से एक है। हाल ही में भारतीय सड़कों पर Mahindra XUV 7XO का एक हेविली कैमोफ्लाज्ड टेस्ट म्यूल देखा गया है। माना जा रहा है कि यह एसयूवी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। स्पाई फोटोज में नजर आया टेस्ट मॉडल मौजूदा XUV 7XO जैसा ही दिखता है। इसकी रूफलाइन, विंडो डिजाइन और बॉडी का ओवरऑल सिल्हूट लगभग पहले जैसा ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिंद्रा इस बार डिजाइन नहीं, बल्कि नए पावरट्रेन की टेस्टिंग कर रहा है। यही वजह है कि इसे संभावित हाइब्रिड मॉडल माना जा रहा है।CAFE III नियम के चलते महिंद्रा ला रहा हाइब्रिड टेक्नोलॉज...