नई दिल्ली, अगस्त 15 -- महिंद्रा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV BE6 भारतीय मार्केट में धूम मचा रही है। अब स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कंपनी ने इसका नया फ्लैगशिप 'SPORTEQ' वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। बता दें कि BaaS (बैटरी एज अ सर्विस) प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये रखी गई है। जबकि इसका टॉप-एंड मॉडल 26.95 लाख रुपये का है। इस नए मॉडल की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी। इसके साथ ही महिंद्रा ने कार लवर्स के लिए BE6 का एक नया 'फार्मूला E फ्रीडम एडिशन' भी पेश किया है। आइए जानते हैं लॉन्च हुई इन एसयूवी के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी डिजाइन और लुक की बात करें तो BE6 SPORTEQ का एक्सटीरियर काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें वही शार्प बॉडी लाइन्स, क्लीन पैनल्स, LED लाइटिंग और 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए ग...