नई दिल्ली, जून 18 -- महिंद्रा की एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। कंपनी मार्केट में नई विजन-S पर बेस्ड एसयूवी लाने वाली है। इसे अभी - Baby Scorpio N भी कहा जा रहा है। कंपनी इसे 2027 के आसपास लॉन्च कर सकती है। यह नई SUV Mahindra XUV 3XO और Scorpio N के बीच के सेगमेंट में आएगी। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।रियल एसयूवी जैसा लुक महिंद्रा इस नई SUV के जरिए कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कुछ अलग करने की कोशिश कर रही है। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को एक रियल एसयूवी जैसा लुक देने की तैयारी में है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें बॉक्सी डिजाइन, बड़े विंडो, मस्कुलर वील आर्च और पीछे की तरफ स्पेयर वील जैसे डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि इसे लोग पहले से ...