नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो को लगातार बड़ा कर रहा है। इस वक्त मार्केट में मौजूद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी अब कई और इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें नए मॉडल के साथ मौजूदा मॉडल्स के नए बैटरी पैक वेरिएंट भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं महिंद्रा की अपकमिंग चार इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।Mahindra BE 07 BE 07 महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में एक और नया वर्जन होगा। महिंद्रा ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे हेवी कैमोफ्लाज में कई बार देखा गया है। इसके प्रोडक्शन वर्जन का डिजाइन कॉन्सेप्ट डिजाइन के काफी करीब रहने की उम्मीद है। इसमें महिंद्रा की मौजूदा इलेक्ट्रिक वीइकल सीरीज की तरह ...