नई दिल्ली, मार्च 10 -- महिंद्रा इस महीने यानी मार्च 2026 में अपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें XUV400 भी शामिल है। इस महीने इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों को 4 लाख रुपए का डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2025 और मॉडल ईयर 2026 दोनों पर अलग डिस्काउंट दे रही है। यदि आप मॉडल ईयर 2025 की XUV400 खरीदते हैं तब ग्राहकों को 4 लाख रुपए का फायदा मिलेगा। वहीं, मॉडल ईयर 2026 की XUV400 लेने पर ग्राहकों को 2.50 लाख रुपए का फायदा मिलेगा। ग्राहकों को ये डिस्काउंट नगद के तौर पर मिलने वाला है। इस इलेक्ट्रिक SUV को EC Pro 34.5kWh वैरिएंट, EL प्रो FC 34.5kWh वैरिएंट और EL प्रो FC 39.4kWh वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए से 17.69 लाख रुपए के बीच हैं। महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशं...