नई दिल्ली, अगस्त 28 -- देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी 'बैटरी-ऐज-अ-सर्विस' (BaaS) स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए इसे अपनी पूरी 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' रेंज पर लागू कर दिया है। हाल ही में नई BE 6 Sporteq पर शुरू किए गए इस खास प्रोग्राम को अब XEV 9S और XEV 9e मॉडल्स पर भी लागू कर दिया गया है। महिंद्रा की यह स्कीम इन तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वैरिएंट्स पर मिलेगी। इस प्रोग्राम की सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी की शुरुआती कीमत को बहुत ज्यादा कम कर देती है। इससे EV खरीदना काफी आसान हो जाता है।क्या है स्कीम का फायदा? अगर इस स्कीम के गणित को समझें तो इसमें आपको कार खरीदते समय बैटरी की कीमत एक साथ नहीं देनी होती। ग्राहक को सिर्फ बिना बैटरी वाली गाड़ी की कीमत चुकानी होती है और बैटरी का खर्च प्रति ...