महिंद्रा ने दिखाया इथेनॉल से चलने वाला ट्रैक्टर, गन्ने और मक्के से बने फ्यूल पर करेगा काम; जानिए खासियत
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- महिंद्रा ने खेती-किसानी के लिए एक नई तरह का ट्रैक्टर पेश किया है। यह डीजल के बजाय इथेनॉल और पेट्रोल के मिक्स फ्यूल से चल सकता है। कंपनी ने पहली बार अपने इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल ट्रैक्टर को लोगों के सामने दिखाया है। इसे महाराष्ट्र के नागपुर में चल रहे एग्रोविजन 2026 में पेश किया गया। यह एग्जीबिशन 27 से 30 नवंबर तक चलेगी। खास बात यह है कि इस ट्रैक्टर में गन्ने, मक्का और फसल के बचे हुए हिस्सों से बने इथेनॉल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने इसे 49 HP वाले Yuvo Tech+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसके साथ महिंद्रा ने दो और ट्रैक्टर भी दिखाए हैं।इथेनॉल से चलने वाला ट्रैक्टर महिंद्रा ट्रैक्टर्स का यह इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल ट्रैक्टर कंपनी की नई फ्यूल टेक्नोलॉजी पर काम करने की कोशिश का हिस्सा है। इसे 49 HP वाले Yuvo Tech+ प्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.