नई दिल्ली, जुलाई 16 -- महिंद्रा अपनी लाइफस्टाइल थार SUV पर इस महीने यानी जुलाई में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर 1.40 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलने वाले हैं। दरअसल, कंपनी थार और थार रॉक्स पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। थार रॉक्स के AX7 L 4WD डीजल वैरिएंट पर कुल 1.40 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। MX5, AX5 L और AX7 L वैरिएंट्स पर 1.20 लाख रुपए तक की बचत होगी। इसके डीजल वर्जन MX1 और पेट्रोल वाले MX3 जैसे एंट्री-लेवल वैरिएंट्स पर 45,000 रुपए तक के ही बेनिफिट मिल रहे हैं। वहीं कई डीजल ट्रिम्स पर स्क्रैपेज और एक्सेसरी ऑफर के अलावा 90,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट भी मिल रहा है। थार रॉक्स की तुलना में स्टैंडर्ड थार पर इस महीने कम ऑफर मिल रहे हैं। टू-व्हील-ड्राइव वैरिएंट्स पर 20,000 रुपए तक का स्क्रैपेज फायदा मिल रहा है, जबकि फोर-व्हील-...