नई दिल्ली, जुलाई 16 -- महिंद्रा ने जुलाई में अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है, उसमें उसकी इलेक्ट्रिक XUV400 EV भी शामिल है। इस SUV को इस महीने खरीदने पर ग्राहकों को 2.85 लाख रुपए तक का तगड़ा फायदा मिलेगा। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV पर 2.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं, ग्राहकों को 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट काफायदा भी मिलेगा। इन सबको मिलाकर इसका कुल बेनिफिट 2.85 लाख रुपए तक हो जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए हैं।महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस महिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैश...