नई दिल्ली, जुलाई 17 -- महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में शामिल XEV 9e की कीमतों में कटौती कर दी है। वैसे, तो कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है, लेकिन ग्राहकों को सरप्राइज देते हुए XEV 9e को सस्ता कर दिया है। अब इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदना 55,000 रुपए तक सस्ता हो गया है। 79kWh बैटरी पैक वाले 'पैक थ्री' वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा, यानी 55,000 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती को प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो 79kWh बैटरी पैक वाले 'पैक थ्री' वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 1.80% की कटौती हुई है। अब महिंद्रा XEV 9e 2026 की कीमतें 21.90 लाख रुपए से शुरू होकर 29.95 लाख रुपए तक हैं। महिंद्रा XEV 9e की नई एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो Pack One 59 की पुरानी कीमत 21,90,000 रुपए थी, जो अब बढ़कर 21,90,001 रुपए हो गई है...