महिंद्रा थार, 30 प्रॉपर्टी के पेपर, करोड़ों की संपत्ति; बिहार पशुपालन ऑफिस का चपरासी निकला धनकुबेर
पटना, जुलाई 24 -- बिहार का पशुपालन विभाग फिर चर्चा में है। चर्चा के केंद्र में एक चपरासी है जिसके ठिकानों पर निगरानी की रेड में बड़ी संपत्ति का खुलासा हुआ है। भोजपुर के गड़हनी अंचल स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह कालेधन का कुबेर निकला। उसने काली कमाई से अकूत संपत्ति हासिल की है। उसकी संपत्ति उसकी आय से ढाई सौ गुनी से अधिक पाई गयी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच टीम ने अभियुक्त शिवानंद कुमार सिंह के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 34 अचल संपत्तियों के दस्तावेज, एक महिंद्रा थार गाड़ी और दो मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त दस्तावेजों का अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 11 लाख 76 हजार 250 रुपये है। निगरानी ने शिवानन्द कुमार सिंह के खिलाफ 20 जुलाई 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या-087/26 के तहत एक करोड़ 6 लाख 62 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.