नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट से अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस सेगमेंट अब आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। खासकर महिंद्रा की जड़ें काफी मजबूत हो रही हैं। साथ ही, उसने JSW MG मोटर्स से नंबर-2 की पोजीशन अलग परमानेंट छीन ली है। दरअसल, पिछले महीने इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एक-तरफा दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। कंपनी के सेल्स ग्राफ में अगस्त 2025 की तुलना में हल्की ग्रोथ भी देखने को मिली। वहीं, महिंद्रा दूसरे और MG तीसरी पोजीशन पर रही। इस बार वियतनामी कंपनी विनफास्ट और मारुति के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों के बीच महज 41 यूनिट का अंतर रहा। 1. टाटा मोटर्सटाटा मोटर्स (Tata.ev) भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मार्केट लीडर बनी हुई है। इसने जुलाई में 12,584 यूनिट्स से अपनी बिक्री को बढ...