नई दिल्ली, अगस्त 17 -- महिंद्रा ऑटोमोबाइल की दुनिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इन दिनों लगातार नए एसयूवी मॉडल और अपडेट्स पर काम कर रही है। महिंद्रा की 'Baby Defender' भी इन्हीं में से एक है। हम बात कर रहे हैं महिंद्रा Vision S पर बेस्ड प्रोडक्शन मॉडल की। सभी को इंतजार था कि यह 15 अगस्त को अनवील होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोड टेस्टिंग के दौरान इसकी कई बार तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसके बॉक्सी डिजाइन के कारण इसे महिंद्रा की बेबी डिफेंडर भी कहा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2027 में मार्केट में लॉन्च कर सकती है।डिफेंडर जैसी होगी बॉक्सी डिजाइन विजन S पर बेस्ड नई महिंद्रा एसयूवी का डिजाइन काफी लंबा और बॉक्सी होगा। इसके जरिए कंपनी लैंड रोवर डिफेंडर 90 जैसी मजबूत और रफ-टफ रोड प्रेजेंस देने की कोशिश कर रही है। रि...