नई दिल्ली, मई 11 -- कंपनियां हाइब्रिड कारों पर काफी ज्यादा फोकस कर रही हैं। आने वाले दिनों में देश की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने हाइब्रिड लाइनअप को एक्सपैंड करने वाली हैं। महिंद्रा भी इन्हीं में से एक है और कंपनी अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी अपने चार कॉन्सेप्ट वीइकल्स को शोकेस कर चुकी है, जो NU_IQ प्लैटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसी बीच आई एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिंद्रा रेंज-एक्सटेंडर ईवी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड समेत कई हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन्स को लॉन्च करने के बारे में सोच रही है।अगले साल हो सकती है लॉन्च मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा अपने मौजूदा ICE प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपकमिंग SUVs के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर विचार कर रही है। उम्मीद है कि महिंद्रा XUV...