नई दिल्ली, जुलाई 30 -- महिंद्रा ने भले ही इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में सालों पहले एंट्री कर ली थी, लेकिन उसके हाथों बड़ी कामयाबी बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार मॉडल के बाद ही लगी। जी हां, हम बात कर रहें BE 6, XEV 9e और XEV 9S की। इन कारों की दम पर कंपनी ने इस सेगमेंट दूसरी पोजीशन को हासिल कर लिया है। उसने MG मोटर्स को पीछे छोड़ा है। हालांकि, अभी सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एक तरफा दबदबा है। महिंद्रा को मिलने वाली कामयाबी की बड़ी वजह इन कारों का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, फीचर्स और दमदार रेंज का होना है। कंपनी लगातार इन EVs में नए फीचर्स को जोड़ भी रही है। अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इनकी वैल्यू बढ़ाने के लिए BE 6 में कुछ जरूरी अपडेट्स की योजना बनाई है। ये SUV के लिए 'मॉडल ईयर अपडेट' हो सकते हैं। एक अहम अपडेट पूरी चौड़ाई वाला, तीन-स्क्...