नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- महिंद्रा अपनी न्यू 3-डोर थार OG भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपए है। यह नया थ्री-डोर मॉडल पुरानी थार की जगह लेगा और इसमें AXT, LXT और ZXT वैरिएंट लाइनअप शामिल होंगे। इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी और शुरुआती कीमतें 30 नवंबर तक डिलीवर होने वाली गाड़ियों पर लागू होंगी। इस रेंज में 1.5-लीटर और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन के साथ 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी शामिल हैं, जो रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होंगे। चलिए एक बार इसके सभी वैरिएंट की कीमतें देखते हैं। महिंद्रा थार OG पेट्रोल की वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो LXT के RWD ऑटोमैटिक की कीमत 14.77 लाख रुपए, 4WD मैनुअल की कीमत 15.60 लाख रुपए और 4WD ऑटोमैटिक की कीमत 17.23 लाख रुपए ह...