नई दिल्ली, जून 28 -- महिंद्रा फैन्स के लिए आने वाला टाइम बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। कंपनी इंडियन मार्केट में कई नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि आने वाली कुछ गाड़ियां सब-4 मीटर सेगमेंट में होंगी। ऐसे में इनकी कीमत भी 10 लाख रुपये से कम भी हो सकती है। महिंद्रा के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा अपडेटेड XUV 3XO और नई मिनी स्कॉर्पियो की है। आइए जानते हैं महिंद्रा अपनी नई गाड़ियों में क्या कुछ ऑफर कर सकता है।नई जनरेशन XUV 3XO में होंगे बड़े बदलाव महिंद्रा अपनी पॉप्युलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को बड़ा अपडेट देने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं बल्कि एक तरह का जनरेशन अपडेट हो सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी इसका नाम भी बदल सकती है। नई XUV 3XO को NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा...