नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- महिंद्रा ने अपनी 2026 थार लॉन्च कर दी है। अपडेटेड थ्री-डोर SUV में ज्यादा पावरफुल इंजन, बदली हुई स्टाइलिंग, बेहतर केबिन मटीरियल और सस्पेंशन व स्टीयरिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं। एक खास बात यह है कि इसमें रियर-व्हील ड्राइव के साथ 2.2-लीटर mHawk डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे उन ग्राहकों के लिए ऑप्शन बढ़ गए हैं जो बिना फोर-व्हील ड्राइव वाली ऑटोमैटिक थार चाहते हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपए तय की है। अब थार लाइनअप में AXT, LXT और ZXT ट्रिम्स शामिल हैं। नए वैरिएंट के साथ-साथ, महिंद्रा ने एक्स्ट्रा ऑफ-रोड इक्विपमेंट और सेफ्टी फीचर्स भी पेश किए हैं, जिससे यह थ्री-डोर मॉडल का एक बड़ा अपडेट बन गया है। चलिए न्यू थार के बारे में सब कुछ डिटेल से जानते हैं। न्यू थार के इंजन और ट्रांसम...