नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- देश के SUV सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी बन महिंद्रा के लिए मार्च 2026 शानदार आंकड़ों के साथ खत्म हुआ है। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने कुल 60,272 गाड़ियां बेचीं। जबकि मार्च 2025 में ये आंकड़ा 48,048 यूनिट का था। यानी कंपनी को सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ मिली। कंपनी की मॉडल वाइज मंथली सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो एक बार फिर उसके लिए स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। बता दें कि कंपनी भारतीय बाजार में 11 मॉडल बेच रही है। इसमें XUV 700 और मराजो दो ऐसे मॉडल हैं जिनकी बिक्री 00 यूनिट पर रही। महिंद्रा के लिए उसकी इलेक्ट्रिक SUVs शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। चलिए एक बार कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स को देखते हैं। हुंडई की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो स्कॉर्पियो की मार्च 2026 में 14,578 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 202...