नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि एक साल के अंदर कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप की क्यूमुलेटिल सेल 50 हजार यूनिट के पार पहुंच गई। कंपनी अपने INGLO स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी के तीन मॉडल - XEV 9e, XEV 9S और BE6 ऑफर कर रही है। इन तीनों मॉडल की टोटल सेल 12 महीने में 50 हजार यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है।पहले 10 महीनों में ही इन इलेक्ट्रिक एसयूवी की की सेल 41 हजार यूनिट्स के पार समय के साथ इनकी पॉप्युलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले 10 महीनों में ही इन इलेक्ट्रिक एसयूवी की 41,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार हो गया था। हाल ही में फेस्टिव सीजन के दौरान महिंद्रा ने एक ही दिन में 600 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की।500 किमी से अधिक तक की रेंज इन तीनों मॉडल्स में...