नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- भारतीय कार मार्केट में महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज XEV 9e, BE 6 और XEV 9S ने मिलकर 1 लाख बिक्री का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि को कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने X पर एक सेलिब्रेशन पोस्ट के जरिए शेयर किया। महिंद्रा के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि XEV 9e और BE 6 के नवंबर, 2024 में डेब्यू करने के दो साल से भी कम समय में यह मुकाम हासिल हुआ है। आइए जानते हैं इन गाड़ियों की बिक्री और खासियतों के बारे में विस्तार से।शुरुआती दिनों से ही भारी डिमांड इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुकिंग के पहले ही दिन XEV 9e और BE 6 को 30,179 गाड़ियों के ऑर्डर मिल...