महिंद्रा का नया ट्रक, 5 साल में 15 लाख रुपये तक का फायदा, 8 साल तक की वॉरंटी
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- महिंद्रा ट्रक एंड बस ने अपनी नई Blazo i-TRK हेवी कमर्शियल ट्रक रेंज को अनवील किया है। कंपनी के मुताबिक, इस नई रेंज को बेहतर माइलेज, दमदार परफॉर्मेंस, स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री में अलग तरह की Uptime Guarantee को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया ट्रक फ्लीट ऑपरेटर्स की कमाई बढ़ाने, प्रोडक्टिविटी सुधारने और ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने में मदद करेगा। ट्रक की फ्यूल एफिशिएंसी भी जबर्दस्त है और कंपनी का दावा है कि इससे ग्राहक को पांच साल में 15 लाख रुपये तक का एक्स्ट्रा प्रॉफिट हो सकता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस ट्रक के बारे में।320bhp का दमदार इंजन महिंद्रा ब्लेजो i-TRK में कंपनी का 7.2-लीटर mPOWER इंजन दिया गया है। यह इंजन 320bhp की अधिकतम पावर और 1,100Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.