नई दिल्ली, जून 21 -- महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने में जुट गई है। हाल ही में महिंद्रा की दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को स्पीति वैली में टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। यह देश के सबसे खतरनाक और पथरीले रास्तों में से एक है। इन गाड़ियों के दिखने के बाद से ही मार्केट में कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि कंपनी यहां इनके ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को परख रही है। साथ ही कड़ाके की ठंड में बैटरी की परफॉर्मेंस को भी चेक किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन गाड़ियों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।क्यों है इस टेस्टिंग की चर्चा? एचटी ऑटो के अनुसार, दोनों गाड़ियों की बनावट महिंद्रा की BE 6 और XEV 9e से काफी मिलती-जुलती है। इसे देखकर लगता है कि कंपनी इनके नए वैरिएंट्स या अलग ड्राइवट्रेन की टेस्टि...