नई दिल्ली, मार्च 18 -- महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक शानदार ऑप्शन लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक SUV के दूसरे बैच के लॉन्च के बाद, शुरुआती ग्राहकों की नाराजगी को देखते हुए चुनिंदा BE 6 बैटमैन एडिशन ग्राहकों के लिए एक बायबैक ऑप्शन की घोषणा की है। यानी कंपनी अपनी ही कार पर ग्राहकों को एक समय के बाद पूरी कीमत लौटाकर वापस लेने की गारंटी देती है। कंपनी यह कदम तब उठाया गया है जब शुरुआती 999 ग्राहकों में से कुछ ने उसी एडिशन को दोबारा पेश किए जाने पर नारजगी व्यक्त की थी। महिंद्रा ने सबसे पहले पिछले साल BE 6 बैटमैन एडिशन को लिमिटेड नंबर्स में लॉन्च किया था। इसकी सभी 999 यूनिट्स 135 सेकंड के भीतर ही बिक गई थीं। इस जबरदस्त डिमांड ने इस स्पेशल एडिशन की लोकप्रियता को उजागर किया। इस साल की शुरुआत में मह...