नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीकल सेगमेंट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेच डालीं। ये कंपनी का किसी भी फाइनेंशियल ईयर में अब तक का सबसे शानदार सेल्स रिकॉर्ड भी है। वहीं, मार्च 2026 में उसने रिकॉर्ड 9,494 यूनिट के साथ अपनी सबसे बड़ी मंथली सेल्स भी दर्ज की। कंपनी के लिए FY2026 का सफर अप्रैल 2025 में 5,318 यूनिट के साथ शुरू हुआ था। जो अप्रैल 2026 में 12 महीने के बाद 92,120 यूनिट के साथ खत्म हुआ। कंपनी को सेगमेंट में साल-दर-साल आधार के नाम पर 43% की ग्रोथ मिली। बता दें कि टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी, हैरियर ईवी शामिल हैं। चलिए अब कंपनी की मंथ वाइज सेल्स रिपोर्ट को देखते हैं। टाटा मोटर्स की FY2026...