जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को नवपत्रिका प्रवेश के बाद बुधवार को मां दुर्गा माता का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मां दुर्गा का पट खुलते ही सभी पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। महासप्तमी के दिन सभी पूजा पंडालों में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा का सातवां स्वरूप कालरात्रि का विधिवत पूजा सम्पन्न कराया गया। वहीं शहर के सभी दुर्गा बारी मंदिरों में नव पत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा की विधिवत आराधना शुरू हो गई। सुबह गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु जल लेने नदी पहुंचे। वहां माता स्वरूप केले के पौधे का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सभी जल और केले का पौधा लेकर पूजा मंडप पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने शंख बजाकर और ढाक-घंटे बजाते हुए मंगल ध्वनि ...