आगरा, मार्च 11 -- लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन की ओर से श्री श्याम लाड़ला सेवा समिति के सहयोग से 7वां स्वैच्छिक महा रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 मार्च को विजय नगर स्थित विजय क्लब में किया जाएगा। बुधवार को जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर में संस्था के पदाधिकारियों ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। संस्था के अध्यक्ष अमर गुप्ता और नीरज गुप्ता ने बताया कि शिविर में रक्तदान के साथ-साथ विभिन्न चिकित्सीय जांचों की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता नागर, फिजिशियन डॉ. रवि जैन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अफनान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे। उपाध्यक्ष रोबिन गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक और एस.एन. मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.