महा मातेश्वरी मंदिर मार्ग का लोकार्पण, लोगों को मिली राहत
पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने वार्ड नंबर सात स्थित निरंजन कुंज कॉलोनी में कराए गए सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण गुरुवार को किया। उन्होंने भागीरथी जोशी के मकान से महा मातेश्वरी मंदिर तक बनी सड़क का शिलापट्ट का अनावरण किया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। इस दौरान कुमकुम अग्रवाल, अनीता जोशी, सभासद सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, पंकज तिवारी, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, अवतार सिंह, शिवम श्रीवास्तव, मोहन स्वरूप, जगन्नाथ लोधी, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, नरेंद्र तिवारी, चेतन गंगवार और राशिद हुसैन समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.