रांची, मार्च 8 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्राचीन देवी मड़ई बारीडीह में तीन दिनों से चल रहा मां भगवती ग्राम देवी का त्रिशूल प्रतिष्ठापना धार्मिक अनुष्ठान रविवार को महा भंडारे के साथ संपन्न हुआ। मुख्य पुजारी बाबूराम पाहन ने विधि-विधान से पूजा और बली अनुष्ठान कराया। इसके बाद कुमारी कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं के बीच महा भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विधायक जयराम महतो सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.