सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, नगर संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के नये महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा सोमवार शाम सासाराम स्टेशन का निरीक्षण किया गया। जीएम विशेष ट्रेन से सवा चार बजे सासाराम स्टेशन पहुंचे और पांच बजे रवाना हो गए। जीएम द्वारा सासाराम स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ परिचालन व्यवस्था एवं यात्री सुविधा का जायजा लिया गया। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। पद संभालने के बाद उनका सासाराम स्टेशन का प्रथम दौरा था। निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अधिकारी सासाराम स्टेशन के अधिकारी, आरपीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...