महा पंचायत में जिलाध्यक्ष की रिहाई की मांग
हरदोई, जून 11 -- संडीला। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने गुरुवार को संडीला तहसील परिसर में महापंचायत की। जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित को जेल भेजे जाने का विरोध करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों द्वारा किसान यूनियन की मांगों पर जांच करके कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर 20 जून को डीएम का घेराव करके की चेतावनी दी है। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए तहसील परिसर में बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.