गोड्डा, मार्च 26 -- मेहरमा, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्र के मेहरमा एवं बलबड्डा थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में बासंती नवरात्र की महाअष्टमी को मां गौरी के पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महिलाओं ने मैया को डाला एवं चुनरी भी चढ़ाकर मनवांछित फल प्राप्ति की कामना की। महाष्टमी के अवसर पर अमौर दुर्गा मंदिर में पंडित ललन झा के द्वारा यजमान विजय मंडल एवं उनकी पत्नी प्रमिला देवी, दरियापुर में पंडित हिमांशु उपाध्याय के द्वारा यजमान रवि कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी शीलू सिंह, खट्ठी दुर्गा मंदिर में पंडित रजनीश आनंद झा द्वारा यजमान मुकुल कापरी एवं उनकी पत्नी नीलम देवी, जबकि कसबा में भल्लू फील्ड स्थित दुर्गा मंदिर में पंडित शिवम कुमार झा द्वारा यजमान सुरेश राम एवं उनकी धर्म पत्नी कल्पना देवी को विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी । सुबह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.