दुमका, मार्च 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में चैती दुर्गा के महा अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जो देर रात तक जारी रहीं। मंदिरों में महागौरी की आराधना के साथ महाअष्टमी की पूजा शुरू हुई। महिलाएं डलिया चढ़ाने के लिए उमड़ीं। दुमका के धर्मस्थान मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिदो कान्हू स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर, पागलबाबा मंदिर, रसिकपुर के सिंह वाहनी दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मंदिरों को आकर्षक लाईटों से सजाया गया था, और भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...