महाहर धाम में उमड़े आस्थावान
गाजीपुर, अगस्त 3 -- गाजीपुर (मरदह)। सावन माह के प्रथम सोमवार पर मरदह क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महाहर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही महाहर धाम सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भगवान भोलेनाथ के जयघोष, घंट-घड़ियाल और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने तेरहमुखी शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। रविवार देर शाम गाजीपुर से गंगाजल लेकर निकले हजारों कांवड़िए नंगे पांव पैदल यात्रा करते हुए महाहर धाम पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सुबह होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया और पूरे दिन दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। यह भी पढ़ें- गंगा घाटों पर उमड़ा कांवरियों का सैलाब महाहर धाम परिसर में शिव-पार्वती, भगवान हनुमान,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.