विकासनगर, जून 18 -- जितेंद्र पंवार जौनसार-बावर क्षेत्र की खत बमटाड़ के तारली गांव में आस्था, परंपरा और बेटियों की श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव की विवाहित और अविवाहित बेटियों (ध्यांटूडियों) ने संयुक्त रूप से गांव के आराध्य देव महासू देवता के मंदिर में चांदी से निर्मित भव्य देव छड़ी भेंट कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।गुरुवार को इस पावन अनुष्ठान की शुरुआत तारली गांव स्थित महासू देवता मंदिर में हुई। देव पुजारी हंसाराम शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देव छड़ी को हरिपुर स्थित यमुना घाट ले जाकर शाही स्नान कराया। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यमुना घाट में पवित्र स्नान के बाद तारली गांव की बेटियां और ग्रामीण पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं गाजे-बाजे के साथ देव छड़ी को शोभायात्रा के रूप में लेकर निकले। ...