विकासनगर, सितम्बर 13 -- जौनसार बावर के महासू धाम हनोल समेत कई अन्य मंदिरों में रविवार को लूंग (हरियाली) चढ़ाने के साथ ही आस्था का महापर्व जागरा (जागड़ा) शुरू हो गया। दो दिन के इस महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं का भारी भीड़ जुटी। देव दर्शन के लिए आम और खास सभी एक ही कतार में लगे नजर आए। हनोल महासू मंदिर में जागरा मेले में देव दर्शनों के लिए रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी ने मंदिर के कपाट खोलकर देवता को लूंग चढ़ाई। जिसके बाद देवता के वजीर और स्याणाओं को लूंग भेंट की गई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सतपाल महाराज ने की जागरा मेले में शिरकत शाम सात बजे तक मंदिर परिसर में करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंच गए थे। सभी श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर देवगीतों पर लोकनृत्य करते हुए देव आराधना की...