विकासनगर, अप्रैल 2 -- त्यूणी क्षेत्र के प्रसिद्ध महासू धाम मंदिर हनोल में गुरुवार सुबह गो रक्षा यात्रा संचालक मंडल की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। गो रक्षा समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान ने लोगों को गौ माता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से फसलों को नुकसान और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने गौ संरक्षण के लिए सभी से आगे आने की अपील की। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह चौहान, अरविंद सिंह, पूरण नाथ, राजगुरु, जयकिशन, रोशन लाल, विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...