चंदौली, फरवरी 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । महाराजा सुहेलदेव की जंयती के उपलक्ष्य में राजभर समाज का महासम्मेलन 22 फरवरी को आजमगढ़ में आयोजित है। इसको लेकर के बुधवार को सकलडीहा स्थित कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर राजभर समाज के लोगों की बैठक की। बैठक में भारी संख्या में लोगों से वहां पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ के माहुल कस्बा के टिकुरिया मैदान में होने वाली यह रैली राजभर समाज की एकता और ताकत को और मजबूत बनाएगा। रैली में गांव-गांव से लोगों को चलने का आह्वान किया गया। बताया गया कि यह रैली महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में हो रही है। सम्मेलन राजभर समाज के साथ अन्य पिछड़े वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाएगी। इसलिए हर पिछड़े समाज को इस रैली में बढ़-चढ़कर के भाग लेने की जरूरत है। इस मौके पर गिरधारी राजभर, रतेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.