हजारीबाग, मई 16 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोहर राम और संचालक गंगेश्वर प्रसाद मेहता ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 मई को आयोजित होने वाले फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के महासम्मेलन को सफल बनाना है। बैठक में उपस्थित सभी विक्रेताओं ने डीलर संघ को मजबूत बनाकर एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। महासम्मेलन की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विक्रेताओं की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डीलर संघ अध्यक्ष मनोहर राम ने सभी विक्रेताओं से समय पर उपस्थित होकर महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में गंगेश्वर प्रसाद मेहता, विनोद मेहता, संजय मेहता, कैलाश रविदास, मुरलीधर प्रसाद, अशोक कुमार मेहता, छोटेलाल मेहता, परमेश्वर ...