लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की ओर से सोमवार को शहीदी दिवस के मौके पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को नमन किया। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने शहीदी दिवस पर कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु प्रमुख भारतीय क्रान्तिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए लाहौर षड़यंत्र मामले में 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी दे दी। कार्यक्रम में महासिमित के अध्यक्ष देवीशरण त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, सुभाष शर्मा, नवीन सिंह, सुनील दास, कैलाश चंद्र जैन, आलोक सक्सेना, माहेश वाल्मीकी, सुनील त्यागी, उमाकांत सिंह, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, आरके उमराव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...