लखनऊ, अप्रैल 8 -- इंदिरा नगर में कूड़ा नहीं उठ रहा हैं, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं और गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडला रहा हैं। इस संबंध में बुधवार को आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से इंदिरा नगर में कूड़ा नहीं उठा रहा है। महासमिति ने नगर आयुक्त को महत्वपूर्ण पत्र लिखा है, जिससे जल्द से जल्द समाधान हो सके। बैठक में अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अच्छे लाल वर्मा, सुनील त्यागी, कैलाश चंद्र जैन, सुरेश पांडे, अंकित कश्यप, कीर्ति चौधरी, राजीव गोयल, अतुल प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.