महासमाधि दिवस पर याद किये गए स्वामी विवेकानंद
भागलपुर, जुलाई 5 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । मोहनपुर नरगा के चैती दुर्गा स्थान स्थित सामुदायिक भवन में सत्य सनातन वैदिक समाज, नाथनगर द्वारा स्वामी विवेकानंद का 124वां महासमाधि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जवाहरलाल मंडल ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माला पहनाकर की। जवाहरलाल मंडल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय वेदांत के दर्शन को घर-घर तक पहुंचाया। मुख्य अतिथि महंत महंत बौकू दास महाराज ने सभी से पवित्र और अच्छा बनने का संकल्प लेने की अपील की। जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व के धनी थे। हमें स्वामी विवेकानंद जी पर गर्व है। मौके पर प्रणव कुमार, आशुतोष कुमार आशीष, संतोष कुमार, महेन्द्र प्रसाद, राजेंद्र साह, जयप्रकाश साह, रमन प्रसाद, राजेश कुमार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 'स्वामी विवेकानंद के आदर्श को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.