घाटशिला, मार्च 26 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल में मां वासंती की पूजा धूमधाम से की जा रही है। इसे लेकर विभिन्न स्थानों में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। मां वासंती मां दुर्गा का ही एक रूप हैं। पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। बुधवार को महासप्तमी की पूजा के बाद माता के दर्शनों को पंडालों के पट खुले और गुरुवार को महाअष्टमी की पूजा धूमधाम से की जायेगी। पूजा को लेकर कई स्थानों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गयी है। यह पूजा इस बार घाटशिला में काशिदा एनएच पार पिंकु दे के यहां की जा रही है। धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ में चौथे वर्ष की श्री श्री वासंती पूजा का शुभारंभ बुधवार को हो गया। पूजा के लिए पंडित सुशांत मिश्रा एवं पुस्तक आचार्य अनुपम मिश्रा ने कलश स्थापना एवं सप्तमी की पूजा संपन्न करवाई। पुजारी विजय कुमार मिश्रा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.