गोपालगंज, मार्च 26 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के महासप्तमी तिथि पर बुधवार की संध्या भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा को विधिवत महाभोग अर्पित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री श्री मां दुर्गा मंदिर न्यास समिति के सदस्य डॉ. शशि शेखर सिंह के नेतृत्व में महाभोग का आयोजन किया गया। रात्रि लगभग आठ बजे माता की पूजा-अर्चना एवं आरती के उपरांत मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय द्वारा विधिपूर्वक महाभोग प्रसाद चढ़ाया गया। महाभोग के दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाभोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महाभोग के लिए पूड़ी, सब्जी, खिचड़ी, बूंदी, फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.