लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को महासप्तमी के साथ बाबा मठ स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। पूजा पंडाल खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। बाबा मठ चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा और मनमोहक कलात्मक डिजाइनों से सजाया गया है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठाता है। महासप्तमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसे लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया।पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.