बांका, मार्च 25 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। नवरात्र मात्र पुष्प विल्वपत्र एवं ढाकढोल का पूजा नहीं है, बल्कि यह पूजा मानवता का एक विराट मिलन उत्सव भी है। अपनत्व, ममत्व के भाव रहने से ही पूजा का भाव सिद्ध होता है। इसी आस्था के साथ प्रखंड परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर के समीप, जमदाहा दुर्गा मंदिर, देवासी मंदिर एवं सुपाहा दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर कई वर्षों से मां अम्बे की पूजा अर्चना होती आ रही है। क्षेत्र में चैती नवरात्र को लेकर भक्ति की धूम मची हुई है। मंगलवार को ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां कात्यायनी की पूजा की गई। आज बुधवार को महासप्तमी को मां के मंदिर का पट खुलेगा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। पर्व को लेकर गांव से लेकर बाजार तक चहल-पहल बढ़ गई है। सारा वातावरण जले दीप-धूप से सुगंधित हो उठा है। मां दुर्गा की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.