महासप्तमी : मां सिंहासनी का किया गया गुलाब,कमल और रजनीगंधा से शृंगार
गोपालगंज, मार्च 25 -- थावे। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र की महासप्तमी पर बुधवार को थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मां की मंगला आरती के बाद महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर से लेकर होमगार्ड मैदान तक लगी रही। बेंगलुरु से मंगाए गए ऑर्किड, गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा, कमल, सूर्यमुखी, गैलेडियस समेत 16 प्रकार के फूलों से मां सिंहासनी का शृंगार किया गया। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालु हाथों में चुनरी, नारियल, प्रसाद और फूल-माला लेकर मां के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। यूपी और बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी मुकेश पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा की सातवीं शक्ति को कालरात्रि कहा जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.