लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मोझ का मार्ग दिखाने वाले वाले भगवान महावीर के आशीर्वाद चमत्कार का जब भी विवरण आएगा तो महासती चन्दना का प्रसंग जरूर आएगा। महावीर जयंती पर हाथी पार्क में मंजुश्री संस्था की ओर से उत्तरपुराण ग्रंथ के आधार पर चंदन मती माता की नाट्य रचना महासती चन्दना का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।ध्वनि प्रभाव, दृश्य प्रभाव के साथ अभिनय व संवाद के मिश्रण से तैयार की गई यह प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आयी। घटना के प्रसंगां के चरित्रों को साथ कलाकारों ने अच्छे से निभाया। चन्दना की भूमिका अदिति तिवारी, विद्या की भूमिका करुणा शंकर उपाध्याय ने अपने अभिनय से छाप छोड़ी। इसके साथ ही अजय मिश्र, संजय श्रीवास्तव, कृतिका श्रीवास्तव, शेख मोहम्मद अरसलान, प्रिया, सृष्टि, पूनम ने अभिनय किया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.