महासचिव समेत दो पदों पर तीन को होगा चुनाव
आगरा, मई 27 -- डॉ.आंबेडकर बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव तीन जून को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक दीवानी परिसर में होगा। महासचिव समेत दो पदों पर मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी अमर सिंह कमल एडवोकेट के मुताबिक महासचिव पद पर सिद्धार्थ कर्दम, बृजेश कुमार सिंह और आनंद बिहारी के बीच मुकाबला है। वहीं संगठन सचिव महिला के पद पर बबीना रानी शांत और हुमा के मध्य है। अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद सोनी, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, संगठन सचिव प्रवेंद्र कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र पाल एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चंद जरारी के अलावा प्रदीप कुमार पिप्पल, विद्याराम बघेल आदि चुनाव की व्यवस्थाएं संभालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.