वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय नेत्र संगठन का महासचिव नियुक्त किए जाने पर बीएचयू के नेत्र चिकित्सक डॉ. आरपी मौर्य को सम्मानित किया गया है। गुरुवार को बीएचयू में महामना छात्र युवा संघर्ष समिति ने उनका सम्मान किया। इस दौरान समिति के संयोजक सौरभ मौर्या, संरक्षक अमित राय,मंगल मौर्या, ज्ञान चौबे, अजीत सिंह, शुभम राय, चंदन कुशवाहा मौजूद रहे। हांगकांग कन्वेंशन एवं एक्विजिशन सेंटर में आयोजित 41वीं एशिया-पैसिफिक ऑप्थैलेमोलॉजी कांग्रेस में डॉ. मौर्य को अंतर्राष्ट्रीय नेत्र कैंसर संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.